फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2020: गुजरात बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स और कॉर्मस केे नतीजे किए जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

Mon, 15 Jun 2020 07:58 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
GSEB Gujarat Board Result 2020
विज्ञापन

GSEB Gujarat Board HSC 12th Arts, Commerce Result 2020:  गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने सोमवार 15 जून को उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) के कला और वाणिज्य के परिणाम घोषित कर दिये हैं। इस बार इस परीक्षा में लगभग चार लाख छात्रों ने भाग लिया था। वे छात्र जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने पहले कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम जारी किए थे तथा साथ ही कक्षा 10वीं के परिणाम भी घोषित किया थे।10वीं की परीक्षा में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 60.64 था। वहीं 12वीं विज्ञान वर्ग का रिजल्ट 71.34 प्रतिशत रहा था।

इन चरणों के माध्यम से देख सकते हैं 12वीं  परिणाम:

चरण 1-  सबसे पहले छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
चरण 2-  गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इंटर रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- छात्र अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें
चरण 4- जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें
चरण 5- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। आगे की प्रक्रिया के इसे डाउनलोड कर लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।   

इस खबर को अंग्रेजी में देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें