फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSMC 2022: डीएमई की ग्लोबल स्ट्रेटेजिक मैनेजेमेंट कॉन्फ्रेंस 11 से, फिनटेक इन मेटावर्स पर मंथन करेंगे दिग्गज

सार

राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट स्कूल दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME), नोएडा के द्वारा अपनी तीसरी वार्षिक ग्लोबल स्ट्रेटेजिक मैनेजेमेंट कॉन्फ्रेंस (GSMC 2022) आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
GSMC 2022 - फोटो : DME, Noida
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध मैनेजमेंट स्कूल दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन (DME), नोएडा के द्वारा अपनी तीसरी वार्षिक ग्लोबल स्ट्रेटेजिक मैनेजेमेंट कॉन्फ्रेंस (GSMC 2022) आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 11 और 12 नवंबर को किया जा रहा है। 

विज्ञापन

ग्लोबल स्ट्रेटिजिक मैनेजेमेंट कॉन्फ्रेंस में फिनटेक क्षेत्र के दिग्गज उद्यमी, शिक्षाविद और रिसर्चर आदि शिरकत करेंगे और मेटावर्स में फिनटेक : चुनौतियां, अवसर और भविष्य के रुझान के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस कार्यक्रम में अमर उजाला बतौर मीडिया जुड़ रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर के उद्योग, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को इस तेजी से बढ़ते बाजार पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।  

डीएमई मैनेजमेंट स्कूल की हेड डॉ. पूर्वा रंजन और डॉ. शुचि गोयल इस ग्लोबल स्ट्रेटेजिक मैनेजेमेंट कॉन्फ्रेंस (GSMC 2022) की संयोजक हैं और सह-संयोजक की जिम्मेदारी डॉ. रश्मी चावला के पास है।  उद्घाटन सत्र में अनलेशिंग द पावर ऑफ फिनटेक विषयक पर एक पैनल चर्चा भी होगी। उद्घाटन समारोह 11 नवंबर, 2022 को सुबह 9:30 बजे जूम एप पर ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। वहीं, इसके बाद दोपहर दो बजे 'फिनटेक के दौर में डिजिटल पेमेंट' पर एक कार्यशाला जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस वर्कशॉप के रिसोर्स स्पीकर वैभव तांबे, सह-संस्थापक और सीईओ, ट्रांसबैंक- ट्रांजैक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म होंगे। 

उद्घाटन सत्र में ये हैं मुख्य अतिथि और पैनलिस्ट

इसके उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि केसी झा, सलाहकार, बिजनेस फंक्शन एंड इंटिग्रेशन, जीईएम, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार होंगे। वहीं, विचार-विमर्श करने वाले पैनलिस्ट में संयुक्त राज्य अमेरिका से चार प्रोफेसर और दक्षिण कोरिया से एक प्रोफेसर शामिल होंगे। इनके अलावा बिज2क्रेडिट और बिज2एक्स के सीटीओ विनीत त्यागी, इंफोएक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सह-संस्थापक और निदेशक विनीत दहिया, और ज्ञानधन के सह-संस्थापक और सीईओ अंकित मेहरा शामिल होंगे। पैनल मॉडरेटर डीएमएस की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शालिनी गौतम और डॉ रश्मि चावला होंगी। 
 
विज्ञापन

दूसरे दिन पेपर प्रजेंटेशन और समापन समारोह

वहीं, सम्मेलन के दूसरे दिन अकादमिक शोधकर्ताओं के साथ-साथ उद्योग जगत से जुडे़ लोगों के पेपर प्रजेंटेशन होंगे। इसके बाद दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन, नोएडा में 12 नवंबर को दोपहर दो बजे ऑफलाइन मोड में एक समापन समारोह होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें