फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तारीख में बदलाव, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से टकराव के बाद बदली डेट

Sat, 16 Dec 2023 06:29 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GUJCET 2024: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा तारीख में बदलाव किया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संसोधित तारीख देख सकते हैं।
विज्ञापन
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GUJCET 2024 Exam Date: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2024) परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई परीक्षा तिथि को देख सकते हैं।

विज्ञापन

GUJCET 2024 सीबीएसई परीक्षा डेट से टकराव 

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक (परीक्षा) एमके रावल की तरफ से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि 02 अप्रैल 2024 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा के साथ टकराव के कारण गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अब 02 अप्रैल के बजाय 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

GUJCET 2024 परीक्षा पैटर्न

गुजरात सीईटी परीक्षा 03 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और छात्रों को प्रत्येक अनुभाग में 40 प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। बोर्ड अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में परीक्षा आयोजित करेगा।

GUJCET 2024 क्या है? 

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हर साल गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह डिप्लोमा इंजीनियरिंग/डिग्री फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एचएससी साइंस स्ट्रीम के ए, बी और एबी समूह के उम्मीदवारों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। जिससे योग्य छात्रों को पूरे गुजरात राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन

GUJCET 2024 परीक्षा पाठ्यक्रम

गुजरात सीईटी पाठ्यक्रम एनसीईआरटी कक्षा 12वीं भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित है। जो छात्र फार्मेसी में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) की परीक्षा देनी होगी और जो छात्र बीटेक में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) की परीक्षा देनी होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें