फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB SSC Result 2024: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें अपना परिणाम

Sat, 11 May 2024 08:53 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GSEB SSC Result 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने जीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए है। छात्र नीचे बताए तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
GSEB SSC Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

GSEB SSC Result 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज जीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिए है। जो छात्र बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- (gseb.org.) के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गुजरात बोर्ड कक्षा 10 परिणाम डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को निर्दिष्ट ऑनलाइन पोर्टल में अपना सीट नंबर दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन


इस साल, जीएसईबी 10वीं परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च, 2024 तक राज्य भर में कई परीक्षा स्थानों पर आयोजित की गई थी। आपको बता दें कि किसी विषय में अर्हता प्राप्त करने के लिए छात्रों को न्यूनतम ग्रेड (33%) प्राप्त करना आवश्यक है। माध्यमिक प्रमाणपत्र के लिए पात्र होने के लिए, छात्र को सभी विषयों में न्यूनतम ग्रेड 'डी' प्राप्त करना होगा।

इस वर्ष पास प्रतिशत 82.56% दर्ज किया गया है। जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.69% और लड़को के लिए पास प्रतिशत 79.12% रहा है।   

इस वर्ष 7,07,370 छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमे से 6,99,598 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमे से 5,77,556 छात्र सफलतापूर्वक पास हुए है।

विज्ञापन

GSEB SSC Result 2024: इन छात्रों ने किया टॉप
  • सावनी हिल ईश्वरभाई- 594
  • लाडन कृषि हिमांशुकुमार- 589
  • हिंगराजिया प्रियलकुमार जीतूभाई- 586
विज्ञापन

रिजल्ट कैसे चेक करें?
  • छात्र जीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (www.gseb.org.) पर जाएं
  • होमपेज पर गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • सीट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब जीएसईबी एसएससी परिणाम 2024 गुजरात बोर्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें