GSEB HSC Arts, Commerce Result 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) यानी जीएसईबी की ओर से कला और वाणिज्य संकाय के लिए एचएससी यानी कक्षा 12वीं के अंतिम परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की उम्मीद है। गुजरात बोर्ड के द्वारा एचएससी कला और वाणिज्य संकाय के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा अब केवल कला और वाणिज्य स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा की जानी बाकी है।