विज्ञान संकाय के लिए पहले ही जारी हो चुका रिजल्ट
इससे पहले राज्य शिक्षा विभाग द्वारा गुजरात बोर्ड एचएससी साइंस 2022 का परिणाम 12 मई को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी किए गए थे। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान विषय का परिणाम 72.2 फीसदी रहा था। ग्रुप ए यानी मैथ्स विषय परीक्षा में बैठने वाले नियमित उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.40 फीसदी तो वहीं, ग्रुप बी यानी बायोलॉजी विषय के लिए 68.58 फीसदी रहा था। जबकि ग्रुप एबी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए पास प्रतिशत 78.38 फीसदी रहा है।
लगभग पांच लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
बोर्ड की ओर से गुजरात कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से 12 अप्रैल तक विज्ञान और सामान्य संकाय के लिए आयोजित की गई थी। इस साल राज्य में लगभग पांच लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। गुजरात बोर्ड के परिणामों की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा। यहां अनुसरण करने के चरण दिए गए हैं :-