फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB 12th Result: साइंस स्ट्रीम के छात्रों के परिणाम हुए घोषित, 71.90 फीसदी छात्र हुए पास

Thu, 09 May 2019 11:33 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए जारी कर दिए हैं। गुजरात में 12वीं बोर्ड विज्ञान की परीक्षा के लिए 1.4 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। बता दें कि परिणाम जीव विज्ञान और गणित वर्ग के छात्रों के लिए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए बोर्ड परिणाम घोषित करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा तिथि और समय जारी करेगा। गुजरात बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर GSEB 12वीं की विज्ञान परिणाम पुस्तिका जारी करेगा। छात्रों को अपने 12वीं बोर्ड परिणाम की जांच करने के लिए अपने परीक्षा रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

अपने GSEB HSC परिणाम 2019 की जांच कैसे करें:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
2. परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
3. अब Science HSC Science result 2019 पर क्लिक करें।
4.  अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। 
5. ’सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
6. परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
7. डाउनलोड करें या भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट लें।

पिछले साल, 72.99% छात्र गुजरात बोर्ड परीक्षा में पास हुए थे। कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लिए GSEB 12वीं का परिणाम मई के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें