GUJCET 2019 Result: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज यानी 9 मई, 2019 को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2019 के परिणाम घोषित कर सकता है। उम्मीदवारों को बता दें कि परिणाम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध होंगे।
बता दें कि बोर्ड ने 26 अप्रैल, 2019 को GUJCET 2019 प्रवेश परीक्षा आयोजित की, जो राज्य के 34 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई।
ऐसे कर सकेंगे अपने परिणामों की जांच-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
चरण 2: GUJCET 2019 परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: GUJCET परीक्षा के लिए अपना हॉल टिकट नंबर, रोल नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: GUJCET 2019 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
गुजरात में स्थित इंजीनियरिंग, मेडिकल और फार्मेसी डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल इस परीक्षा में लगभग 1.34 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए। उम्मीदवारों को यह भी बता दें कि उनकी मार्कशीट डाक के माध्यम से भेजी जाएगी।