23 जून से होगी परीक्षा
गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए पूरक परीक्षा 23 जून से 3 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा 23 जून से 1 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
मूल्यांकन आदेश
नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने पूरक परीक्षा 2025 के मूल्यांकन कार्य के लिए नियुक्त शिक्षकों के लिए मूल्यांकन आदेश अपलोड कर दिए हैं। स्कूलों को इन्हें हॉल टिकट के साथ डाउनलोड करना होगा, आवश्यक विवरण भरने होंगे, उन्हें संबंधित शिक्षकों को सौंपना होंगे, वितरण सूची पर उनके हस्ताक्षर लेने होंगे और स्कूल रिकॉर्ड के लिए प्रतियां अपने पास रखनी होंगी।