GPAT 62,275 उम्मीदवारों ने दी थी जीपैट परीक्षा
इस साल, कुल 68,439 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और 62,275 उम्मीदवार जीपैट परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें 31,489 पुरुष उम्मीदवार और 30,786 महिला उम्मीदवार हैं। स्नातकोत्तर फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए GPAT 2023 22 मई को आयोजित किया गया था। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट उत्तर कुंजी 2023 एक जून को जारी की गई थी। उम्मीदवार तीन जून तक अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने में सक्षम थे। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2023 परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया गया है।
GPAT 116 शहरों के 221 केंद्रों पर हुआ था आयोजन
GPAT 2023 पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में 221 केंद्रों के साथ 116 शहरों में आयोजित किया गया था। परीक्षा के संचालन की निगरानी के लिए कुल 235 पर्यवेक्षक, 116 शहर समन्वयक, 18 क्षेत्रीय समन्वयक और दो राष्ट्रीय समन्वयक तैनात किए गए थे। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) फार्मेसी में मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
GPAT 2023 Result कैसे करें डाउनलोड?
GPAT 2023 परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
-
GPAT की आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
-
होम पेज पर GPAT 2023 रिजल्ट पर क्लिक करें।
-
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
-
अब आपका GPAT 2023 परिणाम प्रदर्शित होगा।
-
रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।