बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसीने GPAT 2023 के लिए पंजीकरण की तारीख 13 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में, उम्मीदवारों को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट और कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन परीक्षा के लिए छह मार्च, 2023 तक आवेदन जमा करना था।
एनटीए की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, जीपैट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी और 16 मार्च, 2023 को करेक्शन विंडो बंद होने के साथ समाप्त होगी। परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा एनटीए की ओर से बाद में की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी में माध्यम में होगी और इसकी अवधि तीन घंटे की रहेगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक GPAT की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
जीपीएटी परीक्षा के लिए पात्रता
जीपीएटी परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए, जिसके पास फार्मेसी में स्नातक की डिग्री हो। लेटरल एंट्री के उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार जो बीफार्मा पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी GPAT परीक्षा के लिए पात्र हैं।