पासिंग मार्क्स और पूरक परीक्षा
गोवा बोर्ड के परिणामों में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। यदि छात्र इस अंक सीमा तक नहीं पहुंच पाते, तो उन्हें पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) देने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा के बारे में 27 मार्च को रिजल्ट के दिन विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Goa Board HSSC Result 2025: इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (gbshse.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर "Recent Announcements" सेक्शन देखें।
- इसके बाद 'Goa Board 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना सीट नंबर या रोल नंबर भरें और कैप्चा सॉल्व करें।
- अब 'Submit' पर क्लिक करें, और आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- विवरण ध्यान से जांचें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें।