गोवा बोर्ड आज यानी कि सोमवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि बोर्ड शाम पांच बजे तक दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड की तरफ से शाम 5 बजे संवाददाता सम्मेलन के जरिए दसवीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (जीबीएसएचएसई) आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर रिजल्ट जारी करेगा। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से दसवीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। विद्यार्थी अपना रोल नंबर और नाम के जरिए दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, एसएमएस के जरिए भी दसवीं कक्षा का रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: 47 हजार से ज्यादा निजी स्कूलों में अनिश्चितकाल के लिए ऑनलाइन कक्षाएं बंद
ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा का रिजल्ट मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।