अभी भी परीक्षा की तारीखों में बदलाव संभव
हालांकि, परीक्षा के लिए तारीखें अभी भी बदली जा सकती हैं, और आखिरी तौर पर तारीखों की पुष्टि केवल 10 दिन पहले की जाएगी। डीटीई की कार्यशैली का आलम है कि जीसीईटी के अभी रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन परीक्षा स्थगित हो चुकी है। उम्मीदवार अभी भी जीसीईटी 2022 के पंजीकरण शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
जीसीईटी -2022 के लिए अधिसूचना जल्द होगी जारी
गोवा के तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि परीक्षा और पंजीकरण संबंधी विवरण जल्द ही डीटीई की आधिकारिक वेबसाइट – dte.goa.gov.in पर जारी किया आएगा। जीसीईटी -2022 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस की प्रक्रिया और टाइम-टेबल को डीटीई की वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर घोषित किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित बाद की गतिविधियों जैसे काउंसलिंग, दाखिला प्रक्रिया आदि के लिए टाइम-टेबल जीसीईटी -2022 के आयोजन के बाद अधिसूचना के जरिये जारी किया जाएगा।
प्रोफेशनल इंजीनियरिंग डिग्री कोर्सेज में मिलते हैं दाखिले
गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो गोवा के कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह प्रवेश परीक्षा गोवा के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा हमेशा अंग्रेजी भाषा माध्यम में पेन और पेपर यानी लिखित मोड में आयोजित की जाती है। आमतौर पर परीक्षा दो घंटे की होती है। इस परीक्षा का आयोजन प्रति वर्ष स्नातक स्तर पर किया जाता है।