फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Board Exam 10th-12th 2023: पहले टर्म में अनुपस्थित छात्र दे सकेंगे दूसरी चरण की परीक्षा, अधिसूचना जारी

Mon, 13 Mar 2023 03:06 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GBSHSE 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि 10वीं, 12वीं के छात्र जो पहले टर्म की परीक्षा में अनुपस्थित थे,वे दूसरे टर्म की परीक्षा दे सकेंगे। 
 
विज्ञापन
Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GBSHSE Goa Board Exam 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि 10वीं, 12वीं के छात्र जो पहले टर्म की परीक्षा में अनुपस्थित थे,वे दूसरे टर्म की परीक्षा दे सकेंगे। उन्हें एक बार के अवसर के रूप में दूसरे टर्म की परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

 

गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, सेकेंडरी परीक्षा एक अप्रैल, 2023 से आठ अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा 15 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

 

बता दें कि गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट 2023 के लिए जारी कर दी गई है। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE), एसएससी और एचएसएससी परीक्षाओं के लिए जीबीएसएचएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखें, आधिकारिक वेबसाइट--gbshse.in पर एक साथ जारी की जाती हैं। गोवा बोर्ड डेट शीट 2023 के अनुसार, सेकेंडरी परीक्षा एक अप्रैल, 2023 से आठ अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षा 15 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

बोर्ड के आधिकारिक सर्कुलर में लिखा है कि " परीक्षा समिति की बैठक में इस मामले पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया था।" "यदि उम्मीदवार किसी भी कारण से प्रथम सत्र की परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो उसे प्रथम सत्र में शून्य अंक दिए जाएंगे। हालांकि, उन्हें द्वितीय सत्र की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।






 
विज्ञापन

इसके अलावा, बोर्ड ने यह भी कहा कि यदि छात्र दूसरे सत्र में अनुपस्थित रहता है तो उसे उस विषय में अनुपस्थित माना जाएगा और अंतिम परिणाम को 'नीड्स इंप्रूवमेंट' घोषित किया जाएगा। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें