फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gate Exam 2023: गेट परीक्षा का कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 29 Nov 2022 10:47 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

Gate Exam 2023: गेट परीक्षा  का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।  IIT कानपुर ने  GATE 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा अपनी वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर की है।
विज्ञापन
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE Exam 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) ने गेट परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।  IIT कानपुर ने  GATE 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा अपनी वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर की है। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक  GATE 2023 परीक्षा 04, 05, 11 और 12, फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने GATE 2023 परीक्षा के लिए आवेदन किया है और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे GATE 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर परीक्षा की तारीखें भी देख सकते हैं।

विज्ञापन

16 मार्च को आएंगे नतीजे

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) उम्मीदवारों के लिए गेट 2023 की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध अधिसूचना के अनुसार, गेट परीक्षा का पेपर 100 अंकों का होगा और इसमें प्रश्नों के तीन पैटर्न होंगे - बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), बहुविकल्पीय प्रश्न (एमएसक्यू), और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (एनएटी) प्रश्न। गेट 2023 एडमिट कार्ड तीन जनवरी को जारी किया जाएगा और परिणाम 16 मार्च को घोषित किया जाना है।

चार नए शहर जोड़े गए

आयोजन समिति के अध्यक्ष आर सुरेश कुमार ने एक पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को सूचित किया कि छात्रों की सुविधा के लिए तेलंगाना क्षेत्र में  GATE Jam 2023 परीक्षा के लिए चार शहरों- आदिलाबाद, कोठागुडेम, मेडक और नलगोंडा को नए शहरों की सूची में जोड़ा गया है।   
विज्ञापन

GATE 2023

GATE इंजीनियरिंग स्नातकों के बीच एक प्रतिष्ठित और अत्यधिक लोकप्रिय परीक्षा है। GATE परीक्षा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए उच्च इंजीनियरिंग अध्ययन (M.Tech) में प्रवेश पाने और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में इंजीनियरिंग की नौकरियों के लिए है। GATE 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त को शुरू हुई थी और GATE 2023 के आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 07 अक्तूबर, 2022 थी। GATE 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड 03 जनवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, गेट 2023 के आवेदक gate.iitk.ac.in से अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें