फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE Admit Card 2022: इस तारीख को जारी होंगे गेट 2022 परीक्षा के प्रवेश पत्र , यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 27 Dec 2021 02:52 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर गेट 2022 परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसके प्रवेश पत्र 3 जनवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इस आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर जानकारी लें। 
विज्ञापन
गेट 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर की तरफ से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) 2022 परीक्षा का आयोजन कर रहा है। गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 3 जनवरी,2022 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitkgp.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, तस्वीर और हस्ताक्षर, पेपर कोड, परीक्षा केंद्र कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तिथि और दिन, परीक्षा का समय, गेट के आयोजन अध्यक्ष के हस्ताक्षर, परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश मौजूद होंगे। 

विज्ञापन

गेट 2022 परीक्षा 5 फरवरी से 13 फरवरी, 2022 के दौरान आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ आना होगा। साथ में वह अपनी एक पहचान की आईडी भी जरूर लेकर जाएं। गेट की वेबसाइट में जाकर सभी निर्देशों को अच्छे से पढ़ें। छात्र अपने पेपर से जुड़ी जानकारी, पेपर की तिथियों समेत अन्य जानकारियों को अच्छी तरह से चेक करें। छात्र पिछले वर्षों के सैंपल पेपर से भी गेट परीक्षा 2022 के लिए तैयारी कर सकते हैं। 

GATE Admit Card 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें 

गेट 2022 प्रवेश पत्र की जारी होने की तिथि-  3 जनवरी, 2022
गेट 2022 परीक्षा की तिथि - 5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 
गेट 2022 परिणाम की घोषणा की तिथि- 17 मार्च, 2022

GATE Admit Card 2022 में गलती होने पर कार्यालय को सूचना दें

गेट परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद अगर छात्रों को किसी भी तरह की गलती मिलती है। तो वह अपने प्रवेश पत्र की विसंगति के सुधार के लिए गेट परीक्षा के आयोजक संस्थान को एक प्रति के साथ जोनल गेट 2022 कार्यालय (ईमेल के माध्यम से) से संपर्क करें। ईमेल की विषय पंक्ति में 'प्रवेश पत्र में सुधार' लिखा होना चाहिए और उम्मीदवार को इसे पहले से अच्छी तरह से भेजना चाहिए ताकि समस्या का समाधान हो सके और एक संशोधित प्रवेश पत्र आयोजक संस्थान द्वारा जारी किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें