आवेदन से पहले किन दस्तावेजों को तैयार रखें?
उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने से पहले जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखनी चाहिए। इनमें शामिल हैं:
- आधार/वर्चुअल आईडी या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- एससी/एसटी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- PwD/UDID प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- डिस्लेक्सिया प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- डिग्री और संस्थान से जुड़ी शैक्षणिक जानकारी
- जन्मतिथि और अभिभावक की जानकारी
- पिन कोड सहित संपर्क पता
- गेट पेपर और परीक्षा शहर की पसंद
डिजिलॉकर अकाउंट होना जरूरी
गेट 2027 के लिए भारतीय उम्मीदवारों को डिजिलॉकर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपना सत्यापित डिजिलॉकर अकाउंट बनाना या अपडेट करना होगा।
गेट स्कोर कहां काम आएगा?
गेट स्कोर का इस्तेमाल आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी समेत कई संस्थानों में एमटेक, एमई, एमएस और अन्य स्नातकोत्तर व डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
कई सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (PSU) भी भर्ती प्रक्रिया में गेट स्कोर का इस्तेमाल करती हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक गेट वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही फॉर्म भरना चाहिए।