स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होती है?
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के रॉ मार्क्स (100 में), नॉर्मलाइज्ड गेट स्कोर (1000 में) और ऑल इंडिया रैंक (AIR) दी जाती है, जो लाखों अभ्यर्थियों के बीच उनकी स्थिति दर्शाती है। इसके अलावा संबंधित पेपर के क्वालिफाइंग मार्क्स भी इसमें शामिल होते हैं, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।
इसके साथ ही स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पेपर कोड और स्कोर की वैधता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई होती है। यह स्कोरकार्ड तीन साल तक मान्य रहेगा और उच्च शिक्षा या भर्ती प्रक्रियाओं में उपयोग किया जा सकता है।
स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं-
- गेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट या GOAPS पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर GATE 2026 Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एनरोलमेंट आईडी/ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
- लॉगिन करने के बाद Download Scorecard विकल्प चुनें।
- स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और इसे सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की एडमिशन और नौकरी से जुड़ी प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता होगी।