GATE 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू:- 25 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि:- 25 सितंबर 2025
- एक्सटेंडेड आवेदन विंडो की अंतिम तिथि:- 6 अक्टूबर 2025 (लेट फीस के साथ)
- परीक्षा की तिथियां:- 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026
परीक्षा में जोड़ा गया नया पेपर
इस बार GATE 2026 में इंजीनियरिंग साइंस (XE) के अंतर्गत ऊर्जा विज्ञान का नया पेपर जोड़ा गया है। हालांकि, कुल परीक्षा पत्रों की संख्या 30 ही रहेगी। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में दो शिफ्टों में होगी - सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक।
GATE 2026: एग्जाम पैटर्न
गेट 2026 परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों से प्रश्न दो हिस्सों में पूछे जाएंगे- पहला जनरल एप्टिट्यूड और दूसरा उनके चुने गए विषय से। परीक्षा में तीन प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे- मल्टिपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट क्वेश्चन (MSQ) और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)।
MCQ सेक्शन में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। यदि 1 अंक वाले प्रश्न का गलत उत्तर दिया जाता है तो एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे, जबकि 2 अंकों वाले प्रश्न के गलत उत्तर पर दो-तिहाई अंक की कटौती होगी। हालांकि, MSQ और NAT प्रश्नों में गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में होगी। हर पेपर का अधिकतम स्कोर 100 अंक का होगा। इनमें से 15 अंक जनरल एप्टिट्यूड से जुड़े होंगे, जबकि शेष 85 अंक उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होंगे।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
गेट 2026 का पूरा आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन होगा, जिसमें फॉर्म भरना, शुल्क भुगतान और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क 1,000 रुपये (नियमित अवधि) और 1,500 रुपये (विस्तारित अवधि) है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,000 रुपये (नियमित अवधि) और 2,500 रुपये (विस्तारित अवधि) रखा गया है।
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- सबसे पहले अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
- इसमें व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता), शैक्षिक योग्यता, परीक्षा केंद्र का चुनाव आदि भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाण पत्र (जैसे कैटेगरी सर्टिफिकेट, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट कर दें।