बीएचयू के केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि पीजी में दूसरा स्पॉट राउंड शुरू होने से पहले करीब 6600 सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया है। दूसरे स्पॉट राउंड में भी 500 से ज्यादा सीटें आवंटित की जा सकती हैं। इससे आवंटित सीटों की संख्या 7000 से ज्यादा हो जाएगी।
प्रो. भट्टाचार्य ने बताया कि अब मॉप अप राउंड की उम्मीद कम ही है। दूसरे स्पॉट राउंड में ही प्रवेश 7000 के पार हो सकता है। क्योंकि पहले स्पॉट राउंड में ही आंकड़ा 500 को पार कर गया है।
85 से 90 फीसदी सीटें भरीं: प्रवेश समिति के प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि यूजी और पीजी को मिलाकर करीब 85 से 90 फीसदी तक सीटें भर गईं हैं। शनिवार तक यूजी में 9108 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। वहीं पीजी के दोनों स्पॉट राउंड को मिलाकर 1444 सीटें आवंटित हो गई हैं।
बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस में 4 सितंबर तक आवेदन का मौका
बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंड्री कोर्स की इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दी गई है। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में इसकी पढ़ाई होगी। 23 अगस्त से आवेदन शुरू हुआ और अंतिम तिथि छह सितंबर है। इसमें पहले चरण का रिजल्ट 12 सितंबर और दूसरे चरण का इसके बाद आएगा। 15 सितंबर को विभाग में रिपोर्टिंग करनी होगी। आवेदन की फीस सामान्य, ओबीसी और ईब्डब्ल्यूएस के लिए 900 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए 450 रुपये होगी।