फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2026: गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने से चूके? अभी भी मौका; छह अक्तूबर तक करें बिना लेट फीस के साथ पंजीकरण

Mon, 29 Sep 2025 10:02 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Gate 2026 Registration without Late Fees: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम समय-सीमा को बढ़ा दिया है, अब उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के साथ 6 अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकते है। वहीं, लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 9 अक्तूबर हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
Gate 2026 - फोटो : gate2026.iitg.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2026 Registration Extended: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 6 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी गुवाहाटी ने पहले गेट 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर तय की थी, लेकिन कई उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

लेट फीस के साथ नौ अक्टूबर तक आवेदन

नई अधिसूचना के अनुसार, अब बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि 06 अक्तूबर तय की गई है। वहीं जो उम्मीदवार उस समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे लेट फीस के साथ 9 अक्तूबर 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। लेट फीस के साथ महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्गों के लिए लेट फीस ₹1,500 प्रति पेपर तथा अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹2,500 प्रति पेपर रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में होगी गेट परीक्षा 

गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट 2026 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पूर्वाह्न सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे और अपराह्न सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि स्कोर कार्ड उम्मीदवार 27 मार्च से 31 मई 2026 तक मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।

गेट 2026 में नया सेक्शनल पेपर

इस बार गेट 2026 में नया सेक्शनल पेपर एनर्जी साइंस (Energy Science) जोड़ा गया है, जिसे इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) विषय में शामिल किया गया है। उम्मीदवार अब XE विषय के अंतर्गत 8 सेक्शन में से किसी भी दो का चुनाव कर सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर पंजीकरण करें।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए फॉर्म खोलें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा केंद्र की डिटेल भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी की जांच के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें