अगस्त से कर सकेंगे आवेदन
आईआईटी रुड़की 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को गेट परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा पूर्वाह्न और दोपहर दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी। आईआईटी रूड़की ने बताया है कि आवेदन पोर्टल अगस्त के अंतिम सप्ताह में खुलने की उम्मीद है।
परीक्षा प्रकार
परीक्षा अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के पास स्वीकृत दो-पेपर संयोजनों में से एक या दो टेस्ट पेपर देने का विकल्प होगा। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए वैध रहेगा।
आईआईटी रुड़की करेगा आयोजन
इस बार गेट परीक्षा का आयोजक संस्थान आईआईटी रुड़की है। गेट परीक्षा आईआईएससी और सात आईआईटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमें आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास और आईआईटी रुड़की शामिल हैं।
यह परीक्षा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) - GATE की ओर से आयोजित की जाती है, जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (MoE) के तहत उच्च शिक्षा विभाग का हिस्सा है।
GATE पास करने वाले अभ्यर्थी इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला और मानविकी जैसे क्षेत्रों में मास्टर और सीधे डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें शिक्षा मंत्रालय (MoE) और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा समर्थित संस्थानों में इन कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता भी मिल सकती है।