फरवरी में होगी परीक्षा
GATE 2024 के लिए कुल 30 पेपर हैं। उम्मीदवार अधिकतम दो पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की संभावित तारीखें 03, 04, 10 और 11 फरवरी, 2024 हैं। GATE 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली 3 घंटे की होगी, जो सुबह 09:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। इसके बाद दोपहर में दूसरी पाली में परीक्षा होगी। यह पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम के 05:30 बजे तक होगी।
24 अगस्त से करें रजिस्ट्रेशन
GATE 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण 24 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। 24 अगस्त से शुरू होकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के 29 सितंबर तक चलने की उम्मीद है। हालांकि, 23 सितंबर के बाद भी 13 अक्तूबर तक पंजीकरण किया जा सकेगा, लेकिन तब विलंब शुल्क भी जमा करना होगा।
03 जनवरी को जारी होगा एडमिट कार्ड
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 07 से 11 नवंबर तक आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधारने के लिए संशोधन करने का मौका दिया जाएगा। अगला चरण 03 जनवरी 2024 से शुरू होगा, जिसके तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 2024 से उपलब्ध होंगे। इसके बाद 21 फरवरी 2024 को फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
23 मार्च को स्कोर कार्ड
उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी तक उत्तर कुंजी के लिए चुनौती पेश कर सकेंगे। GATE 2024 के परिणाम 16 मार्च, 2024 को घोषित किए जाएंगे और स्कोर कार्ड 23 मार्च, 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।