गेट काउंसलिंग पोर्टल
योग्य छात्रों को काउंसलिंग उद्देश्यों के लिए गेट कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) और सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग फॉर एमटेक/MArch/MPlan एडमिशन (CCMT) पोर्टल का उपयोग करना होगा। आईआईटी के लिए प्रवेश प्रक्रिया सीओएपी के माध्यम से की जाती है जबकि, एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, और आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश सीसीएमटी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
GATE Score Card 2024 : कैसे डाउनलोड करें
छात्र इन चरणों का पालन करके गेट स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट,gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- 'GATE स्कोरकार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- पूछे गए विवरण जैसे नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- गे़ट स्कोरकार्ड का एक प्रिंट आउट ले लें।