फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2024: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के लिए पंजीकरण आज से शुरू, फरवरी में होगी परीक्षा

Thu, 24 Aug 2023 11:30 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2024: गेट परीक्षा का आयोजन 3 से 11 फरवरी तक किया जाएगा। आवेदन आज, यानी 24 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
गेट 2024 परीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर द्वारा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और मानविकी विषयों में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश और वित्तीय सहायता के लिए कराए जाने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2024 के लिए आज से पंजीकरण शुरू होने की उम्मीद है। प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 फरवरी से होगी परीक्षा

GATE 2024 की परीक्षा का आयोजन 3 से 11 फरवरी तक किया जाएगा। इस बीच परीक्षा चार दिन - 3, 4, 10 और 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगी।

आवेदन कैसे करें

  • gate2024.iisc.ac.in वेबसाइट पर जाएं और पंजीकरण लिंक खोलें।
  • रजिस्टर करें और अपना लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • अब लॉगइन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और अंतिम पेज को सेव कर लें।
विज्ञापन

जोड़ा गया है एक नया पेपर

GATE स्कोर का उपयोग इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और मानविकी विषयों में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश और वित्तीय सहायता के लिए किया जाता है। आईआईएससी ने बताया कि अगले साल से परीक्षा में डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डीए) पर एक नया पेपर पेश किया जाएगा। यह परीक्षा 30 पेपरों के लिए आयोजित कराई जा रही है। उम्मीदवारों को एक या अधिकतम दो टेस्ट पेपर में उपस्थित होने की अनुमति है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें