सुधार करने की अंतिम तिथि
आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए आवेदकों को GOAPS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉग-इन करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सुधार करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2023 है। लिहाजा अगर आपको आवदेन पत्र में कोई बदलाव करना है तो समय रहते कर लें।
गेट ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर कहा, "आपके एप्लिकेशन को संशोधित करने की विंडो अब खुली है। कृपया यहां तालिका में देखें कि आप क्या-क्या संशोधित कर सकते हैं।"