19 फरवरी को जारी हुई थी उत्तर कुंजी
30 पेपरों के लिए उत्तर कुंजी 19 फरवरी, 2024 को जारी की गई थी। उत्तर कुंजी के साथ, मास्टर प्रश्न पत्र पीडीएफ भी जारी किए गए थे। आपत्ति विंडो 22 फरवरी, 2024 से खुली थी और आपत्तियां उठाने की आखिरी तारीख 25 फरवरी है।
IISc बैंगलोर ने 30 विषयों के लिए कंप्यूटर टेस्ट मोड के माध्यम से 3, 4, 10 और 11 फरवरी को GATE 2024 परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें दो खंड थे सामान्य योग्यता और उम्मीदवार के चयनित विषय। परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी।
GATE 2024 Result: कब आएगा रिजल्ट
GATE 2024 शेड्यूल के अनुसार, गेट परीक्षा का परिणाम (GATE 2024 Result Date) 16 मार्च, 2024 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड शनिवार, 23 मार्च, 2024 को जारी किए जाएंगे।
एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईटी और सीएफटीआई में एमई/एम.टेक/पीएचडी करने का विकल्प चुन सकेंगे। उत्तीर्ण उम्मीदवार पीएसयू भर्ती और फेलोशिप के लिए भी पात्र होंगे।