फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2023: गेट 2023 की तारीख घोषित, यहां जानें कब शुरू होंगे पंजीकरण

Thu, 21 Jul 2022 06:17 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। इसका आयोजन 29 विषय क्षेत्रों में होगा। इनमें से कुछ में छात्रों को दो विषय चुनने की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
गेट 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग/GATE 2023 की तारीख घोषित कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) के निदेशक अभय करंदीकर ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि GATE 2023 का आयोजन इस बार आईआईटी कानपुर की ओर से किया जा रहा है। 

विज्ञापन

जानें महत्वपूर्ण तारीखें
GATE 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया सितंबर महीने के पहले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। वहीं, गेट 2022 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। इसका विस्तृत शेड्यूल भी छात्रों को gate.iitk.ac.in आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही प्राप्त होगा। 

सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। इसका आयोजन 29 विषय क्षेत्रों में होगा। इनमें से कुछ में छात्रों को दो विषय चुनने की भी सुविधा दी जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन संयुक्त रूप से आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी रूड़की और आईआईएससी बेंगलुरु के द्वारा किया जाता है। 
विज्ञापन

क्यों जरूरी है गेट परीक्षा?
उन्होंने बताया कि गेट का स्कोर शिक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित संस्थानों में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / आर्किटेक्चर में पीजी कार्यक्रम कला और विज्ञान के विभिन्न ब्रांच में डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश  या वित्तीय सहायता के लिए सहायक होता है। परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, विज्ञान, मानविकी और  सामाजिक विज्ञान के विभिन्न स्नातक विषयों में छात्रों की व्यापक समझ का परीक्षण किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें