GATE Answer Key को 25 फरवरी तक दे सकते हैं चुनौती
उम्मीदवार 22 फरवरी से 25 फरवरी, 2022 तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं। गेट 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए, उम्मीदवारों को 500 प्रति आपत्ति जमा कराना होगा। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा और फिर उसके आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।
GATE 2022 Result 17 मार्च को घोषित होगा
आपत्तियों के निपटान के बाद, अपडेट आंसर की को ही फाइनल यानी अंतिम उत्तर कुंजी माना जाएगा और इसके आधार पर गेट 2022 के परिणाम तैयार किए जाएंगे। गेट परीक्षा परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार इसे सभी 29 विषय के पेपर के लिए एक पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ, गेट 2022 के मुख्य प्रश्न-पत्र भी अपलोड किए गए हैं।