GATE 2020 Application Correction Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। उम्मीदवारों अपने आवेदन पत्र में सुधार 15 अक्तूबर तक कर सकते हैं।
यह परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी।
ये भी पढ़ें : विज्ञापन करता है आकर्षित? इन स्टेप्स को फॉलो कर बन सकते हैं हिस्सा
क्या है आवेदन की फीस
अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर, 2019 थी। इस तारीख तक आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 2000 रुपये फीस देनी थी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1250 रुपये था।
बता दें कि गेट हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है। यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।
GATE 2020 की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।