फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2020: आवेदन की तिथि में फिर आया बदलाव, उम्मीदवारों के लिए एक मौका

Fri, 04 Oct 2019 08:52 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
GATE 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

GATE 2020 Application Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यू़ड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 के लिए आवेदन करने की समय सीमा फिर से बढ़ा दी है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया ज्यादा फीस के साथ 5 सितंबर 2019 से ही जारी है। 3 अक्तूबर को बिना लेट फीस के आवेदन करने का अंतिम मौका था। लेकिन सुबह से ज्यादा ट्रैफिक के कारण ही गेट 2020 की वेबसाइट पर दी गई आवेदन की लिंक से नया पेज नहीं खुल रहा था। इसलिए इस तिथि में दोबारा बदलाव किया गया है। इसके लिए नीचे दिया स्क्रीनशॉट देखें।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें : सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, यह प्रमाणपत्र हैं जरूरी

कब होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

यह परीक्षा 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी।

GATE 2020 Application: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल की लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। इस पेज पर दी गई जगह में जरूरी जानकारी भरें और आवेदन करें।
  • फॉर्म भरने के बाद अपनी डिजिटल फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें और पेमेंट करें।
  • भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें : उच्च शिक्षा में इस लिहाज से देशभर में अव्वल है उत्तर प्रदेश, सर्वे में सामने आया सच

क्या है आवेदन की फीस

अब आवेदन करने की अंतिम तारीख 5  अक्तूबर, 2019 है। इस तारीख तक आवेदन करने पर अभ्यर्थियों को 2000 रुपये फीस देनी होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1250 रुपये है।

बता दें कि गेट हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), सात आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, रूड़की द्वारा आयोजित किया जाता है। यह नेशनल को-ऑर्डिनेशन बोर्ड (NCB), उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्र सरकार के अधीन आता है।


GATE 2020 की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें