आंध्र प्रदेश सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के जरिए कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए एजुकेशन कंटेंट देने की योजना बना रही है। इसके लिए राज्य सरकार शिक्षकों और छात्रों सहित प्रत्येक स्कूल के लिए एक व्हाट्सएप समूह बनाने के बारे भी सोच रही है।
विज्ञापन
ग्रुप कैसे करेगा काम-
टीवी / रेडियो पाठों पर महत्वपूर्ण अभ्यास प्रश्न व्हाट्सएप ग्रुपों पर रोजाना पोस्ट किए जाएंगे और छात्रों को उत्तर लिखने होंगे और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो भेजनी होगी। शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे और छात्रों को प्रतिक्रिया भी भेजेंगे।
जब से राज्य में लॉकडाउन की घोषणा हुई है तब से छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा दी जा रही है। इन ऑनलाइन कक्षाओं में लगभग 24,000 छात्र और 933 शिक्षक भाग लेते हैं। लेक्चर्स को YouTube पर अपलोड किया जाता है और छात्रों के साथ शेयर किया जाता है। वहीं नोट्स व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से साझा किए जाते हैं।
विज्ञापन
सरकार जून और जुलाई में जूनियर कक्षाओं के लिए एक समान पैटर्न की योजना बना रही है। कॉलेज के छात्रों के लिए अब तक 5979 कक्षाएं आयोजित की गई हैं और शिक्षक लंबित पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
इसके अलावा, राज्य के शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश ने सोमवार को पुष्टि की कि एपी एसएससी 2020 परीक्षाएं जुलाई और जून में आयोजित की जाएंगी। जुलाई में एपी 10 वीं परीक्षा आयोजित करने का निर्णय छात्रों को अध्ययन के लिए पर्याप्त समय देना है।