फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FMGE December Result 2021: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने जारी किया विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Thu, 30 Dec 2021 11:42 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

FMGE December Result 2021: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा 2021 के दिसंबर सत्र की परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर महीने में किया गया था। एनबीई स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है।
विज्ञापन
FMGE December Result 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) 2021 के परिणाम को जारी कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम दिसंबर सत्र की परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसमे  उम्मीदवारों  के क्रमांक, प्राप्तांक और पास या फेल की स्थिति को भी दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने स्क्रीनिंग परीक्षा में भाग लिया था, वह राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा 2021 के दिसंबर सत्र की परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर महीने में किया गया था। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन


कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपने परिणाम को देख सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे FMGE के टैब पर क्लिक करें।
3. अब रिजल्ट के सेक्शन में जाएं।
4. अब पेज पर दिखाई दे रहे FMGE Dec 2021 Result के लिंक पर क्लिक करें।
5. अब परिणाम एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
6. इस चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

परिणाम को देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें