फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FMGE Result: एफएमजीई दिसंबर सत्र परीक्षा का परिणाम जारी, 77.97% अभ्यर्थी हुए फेल; इस लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 06 Feb 2024 03:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

FMGE December 2023 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने दिसंबर सत्र की फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कोर कार्ड 13 फरवरी को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
FMGE December 2023 Result - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FMGE December 2023 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने आज दिसंबर सत्र की फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों nbe.edu.in और natboard.edu.in से एफएमजीई परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनबीईएमएस ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है, "20 जनवरी, 2024 को आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) दिसंबर 2023 सत्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है और इसे एनबीईएमएस वेबसाइट https://natboard.edu.in/ और https://nbe.edu पर देखा जा सकता है।" 

Trending Videos

15 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया

एफएमजीई परिणाम दिसंबर 2023 के अनुसार, कुल 38,535 उम्मीदवार स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 30,046 उम्मीदवार असफल रहे। 1,386 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इसके अलावा 15 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया है।

मेडिकल बोर्ड ने कहा, "उन अभ्यर्थियों के परिणाम जिनके फेस आईडी/दस्तावेज सत्यापन के लिए लंबित हैं और जो मामले विचाराधीन हैं, उन्हें "रोककर" रखा गया है।"

इस दिन आएगा स्कोर कार्ड

छात्र 13 फरवरी से एफएमजीई दिसंबर 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनबीईएमएस दिसंबर 2023 सत्र के लिए एफएमजीई पास प्रमाणपत्रों के व्यक्तिगत वितरण के कार्यक्रम को अलग से सूचित करेगा।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • 'एफएमजीई (स्क्रीनिंग टेस्ट) दिसंबर 2023 सत्र का परिणाम' पर क्लिक करें।
  • एफएमजीई परिणाम पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • “Ctrl+F” दबाएं और अपना नाम खोजें।
  • अपना परिणाम जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें