फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य में खुल रहा है पहला इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल, अभिभावकों को मिलेगी राहत

Fri, 07 Jun 2019 01:17 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी में दिक्कत नहीं आएगी। न ही उन्हें अंग्रेजी कमजोर होने के ताने सुनने पड़ेंगे। क्योंकि अब सरकारी स्कूल भी इंग्लिश मीडियम में खुल रहे हैं। राजस्थान ने इसकी पहल कर दी है। यानी अब इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाने के लिए अभिभावकों को लाखों रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

विज्ञापन


राजस्थान शिक्षा विभाग मानसरोवर, जयपुर में पहला इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल खोलने जा रहा है। इस संबंध में आदेश जारी हो चुके हैं। स्कूल का सत्र 1 जुलाई 2019 से शुरू हो जाएगा। इस स्कूल में पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने कुछ दिनों पहले एक आदेश जारी किया था। इसमें महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल के नाम से हर जिले में एक इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल खोलने की बात कही गई थी।

जयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि फिलहाल 15 विद्यार्थियों वाले एक सरकारी स्कूल को इंग्लिश मीडियम में बदला जा रहा है। यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा और नए दाखिले लिए जाएंगे। नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें