फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी मंडी में पहली बार इंजीनियरिंग फिजिक्स की पढ़ाई 

Fri, 07 Jun 2019 09:41 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • इसी सत्र से पढ़ाई का दे रहा मौका, फिजिक्स और इंजीनियरिंग में एडवांस डिग्री मिलेगी
विज्ञापन

आईआईटी में बीटेक प्रोग्राम में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग फिजिक्स की पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। आईआईटी मंडी (हिमाचल प्रदेश) बीटेक में इंजीनियरिंग फिजिक्स प्रोग्राम शुरू कर रहा है। बीटेक करने के बाद विद्यार्थी क्वांटम टेक्नोलॉजी, फोटोनिक्स, नैनो-इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भविष्य बना सकते हैं। खास बात यह है कि इस कोर्स को करने वाले विद्यार्थियों को फिजिक्स और इंजीनियरिंग में एडवांस डिग्री मिलेगी। 

 

स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप कुमार के मुताबिक, आईआईटी मंडी का स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज (एसबीएस), स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एससीईई) और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग (एसई) संयुक्त रूप से मिलकर बीटेक में इंजीनियरिंग फिजिक्स प्रोग्राम शुरू करेंगे। इंजीनियरिंग फिजिक्स के प्रयोग से छात्र 21वीं सदी की समस्याओं के निदान करेंगे। इंजीनियरिंग फिजिक्स बुनियादी विज्ञान और पारंपरिक इंजीनियरिंग के विषयों को एक-दूसरे के नजदीक लाएगा।  प्रो. कुमार के मुताबिक, कोर कोर्स में फिजिक्स के बुनियादी क्षेत्रों जैसे कि क्वांटम मैकेनिक्स, कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स के साथ-साथ मैथमेटिक्स व इंजीनियरिंग के बेसिक कोर्स को शामिल किया गया है। दाखिला जेईई एडवांस के स्कोर के आधार पर मिलेगा। 
विज्ञापन

  • एक-दूसरे से मिलते अलग विषयों को पढ़ना जरूरी
आईआईटी मंडी के डीन प्रो. प्रदीप परमेश्वरन के मुताबिक, इंजीनियरिंग के सिद्धांतों और प्रयोगों का बुनियादी आधार फिजिक्स है। इंजीनियरिंग फिजिक्स प्रोग्राम से आपस में जुड़े कई कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। इससे प्योर साइंस व पारंपरिक इंजीनियरिंग के विषयों के बीच नजदीकी बढ़ेगी।। 

शिक्षा की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

सरकारी नौकरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें