बंगलूरू विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। यूजी / पीजी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/ सत्र की परीक्षाएं सितंबर में शुरू होगी और अक्टूबर में समाप्त होंगी। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टेबल देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने MCA, B.Sc, B.Ed, B.E / B.Tech, और B.Arch प्रोग्राम के साथ ही पीजी आर्ट्स, कॉमर्स, एजुकेशन, साइंस कोर्स के लिए भी डेट शीट जारी की है। जिसकी जानकारी छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं। दरअसल, विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद लिया है जिसमें कहा गया था कि विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों को अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन कराना ही होगा। विश्वविद्यालय व संस्थान अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन या अन्य मानदंडों के आधार पर प्रमोट नहीं कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-इस दिन होगी जेईई एडवांस की परीक्षा, जानिए कब आएगा रिजल्ट?