फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: बोर्ड ने की 9वीं से 12वीं तक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, आज हुआ पहला प्रसारण

Mon, 07 Sep 2020 02:17 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएससी) ने आज यानि 7 सितंबर को कक्षा नौवीं से बारहवीं  तक ऑनलाइन मोड में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने जानकारी दी कि इन कक्षाओं का प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से किया जा रहा है। दूरदर्शन पर ऑनलाइन कक्षा का पहला टेलीकास्ट आज सुबह 7 बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चला है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बंगलूरू विश्वविद्यालय: यूजी-पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की डेटशीट जारी

बता दें कि इन कक्षाओं का ऑडियो-विजुअल  प्रसारण किया जा रहा है। बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास के लिए 'MASHIM'  मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही दोनों पक्ष कक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। मालूम हो कि बोर्ड  ने 6 सितंबर, 2020 की शाम को ही इस बात की जानकारी मीडिया से साझा की थी।

इसके अलावा, छात्रों के लिए कियोस्क सेंटर की भी व्यवस्था की गई है। यदि किसी छात्र के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल या सेलफोन उपलब्ध नहीं है तो वे कियोस्क सेंटर या स्कूल के सेलफोन का उपयोग कर सकते हैं। वहीं कोई छात्र किसी असाइनमेंट को एक्सेस नहीं कर पाता है,  तो उसे मुहैया कराने की जिम्मेदारी भी प्रिंसिपल की ही होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें