फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak: सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के बीकॉम के अंतिम वर्ष का पेपर लीक,  प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

Sat, 25 Dec 2021 10:05 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Paper Leak: 22 दिसंबर 2021 को प्रश्न-पत्र को व्हाट्सएप पर परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले 9 बजकर 11 मिनट पर व्हाट्सएप पर लीक किया गया था। सभी 6 आरोपियों को धारा 406 , 409 और 120 (ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Paper Leak (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में बीकॉम की परीक्षा के प्रश्न-पत्र को लीक करने का मामला सामने आया है। इस घटना के आरोप में पुलिस द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह परीक्षा बीकॉम के अंतिम वर्ष की थी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 22 दिसंबर 2021 को बीकॉम के मैक्रोइकॉनॉमिक्स के परीक्षा का प्रश्न-पत्र परीक्षा से घंटे भर पहले ही व्हाट्सएप पर लीक हो गया था। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए सरदार पटेल लॉ कॉलेज, अमरेली के प्रिंसिपल समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो कर्मचारी और 3 छात्र शामिल हैं। 

18 हजार छात्र हुए थे शामिल
22 दिसंबर 2021 को प्रश्न-पत्र को व्हाट्सएप पर परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले 9 बजकर 11 मिनट पर व्हाट्सएप पर लीक किया गया था। सभी 6 आरोपियों को धारा 406 , 409 और 120 (ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के वीसी नितिन पेठानी ने कहा कि परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2021 को किया गया था। इसमें लगभग 18 हजार उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब इस परीक्षा का पुन: आयोजन 3 जनवरी 2022 को किया जाएगा। 
विज्ञापन


पहले भी हुई पेपर लीक की घटना
इससे पहले राज्य में 12 दिसंबर 2021 को  सरकार द्वारा आयोजित की गई हेड क्लर्क भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र भी लीक हो गया था। इस कारण से परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। करीब 88 हजार उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें