दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए चौथी और आखिरी मेरिट सूची आज 24 दिसंबर 2021 को जारी की जा सकती है। जो भी योग्य और इच्छुक छात्र इससे पहले जारी की गई मेरिट सूची के तहत अपना प्रवेश कंफर्म नहीं करा पाए थे। वह, इस चौथी मेरिट सूची के तहत प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर ही आयोजित की जाएगी। छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
29 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं छात्र
जो भी छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से जारी की जाने वाली चौथी और अंतिम मेरिट सूची के तहत प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें 29 दिसंबर 2021 तक आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। चौथी मेरिट सूची में उन छात्रों के नाम जारी किए गए हैं, जिन्हें स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मेरिट सूची में छात्रों के नाम, पंजीयन संख्या, रोल नंबर, आदि दिए गए हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चौथी मेरिट सूची के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
1. मेरिट सूची जारी होने की तारीख- 24 दिसंबर 2021
2. कॉलेज द्वारा प्रवेश कंफर्म करने की तारीख- 27 से 28 दिसंबर 2021
3. प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 29 दिसंबर 2021
चौथी मेरिट सूची कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन करें
1. सबसे पहले उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे PG Admission List के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उस पाठ्यक्रम के लिंक को चुने जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर मेरिट सूची जारी हो जाएगी।
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।