फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका को मिलेगा ‘अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक’

Thu, 24 Nov 2016 11:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राज्यपाल की उपस्थिति में राधिका को अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक दिया जाएगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) कैंपस की पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग (दो वर्षीय) की छात्रा राधिका प्रकाश को शैक्षिक सत्र 2015-16 का अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक, नवोन्मेषक अमर उजाला समूह दिया जाएगा। इसका एलान बुधवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कर दिया। 
विज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह छह दिसंबर को इंटरनेशनल आडिटोरियम में होगा। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। पूर्व कुलपति प्रो. एसएस कटियार मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल की उपस्थिति में ही अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक दिया जाएगा। यह तीसरा मौका है, जब इस पदक पर बेटी ने कब्जा जमाया है। सबसे पहले रुचिता सक्सेना , फिर मांडवी दीक्षित को पदक मिला था। अब राधिका प्रकाश ने बाजी मारी है। 
राधिका ने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म के 1600 में से 1156 मार्क्स हासिल करके श्रेष्ठता साबित की है। उन्हें डिजाइनिंग का शौक भी है। वह ‘अमर उजाला’ की नियमित पाठक हैं। राधिका का कहना है कि अखबार की खबरों की विश्वसनीयता होती है। ‘माई सिटी’ कानपुर कनेक्ट है। शहर से संबंधित सारी जानकारी आसानी से मिल जाती है। यूथ ओरिएंटेड न्यूज भी रहती हैं। राधिका का झुकाव मीडिया की तरफ था। इसी का नतीजा रहा कि बीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता एवं जनसंचार में एडमिशन ले लिया। 
विज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने कहा कि अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक पत्रकारिता के सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट को दिया जाता है। यह मीडिया क्षेत्र का पहला स्वर्ण पदक है। किसी और समूह ने पदक देने का काम नहीं किया है। इस बार का पदक राधिका प्रकाश को दिया जाना है।
विज्ञापन

पर्सनल प्रोफाइल 
नाम- राधिका प्रकाश
जन्मतिथि- 29 अगस्त 1994
हाईस्कूल- 64 फीसदी
इंटरमीडिएट- 73 फीसदी
ग्रेजुएशन - 74 फीसदी
पोस्ट ग्रेजुएशन- 72.25 फीसदी 
परिवार- पिता ओम प्रकाश गुप्ता (प्राइवेट कंपनी में एकाउंटेंट), मां प्रमिला गुप्ता (हाउस वाइफ) और बहन पूर्विका प्रकाश (शादीशुदा)। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें