फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के इस विश्वविद्यालय में पढ़ेगा यूपी के किसान का बेटा, बारहवीं में लाया था 98 फीसदी नंबर

Thu, 16 Jul 2020 05:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के बारहवीं कक्षा में 98.2 फीसदी नंबर लाने वाला किसान का बेटा कॉर्नेल विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की उच्च शिक्षा प्राप्त करेगा। यूपी के लखीमपुर जिले के सारासन गांव में रहने वाले अनुराग तिवारी को कॉर्नेल विश्वविद्यालय ने सौ फीसदी स्कॉलरशिप दी है। अनुराग के पिता कमलपति तिवारी खेतीबाड़ी करते हैं। अनुराग फरवरी 2021 में इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में जाएंगे। फिलहाल, वो कॉर्नेल विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


'परिवार को मुझ पर गर्व है' 
अनुराग का कहना है कि मेरे पिता किसान हैं और मां हाउसवाइफ है। पिता मुझे पढ़ाई के लिए सीतापुर भेजने के लिए राजी नहीं थे। वो सोचते थे कि अगर मैं पढ़ाई के लिए गांव से निकल गया, तो खेती में नहीं लौटूंगा। बहनों ने पिता को इसके लिए राजी किया तब उन्होंने मुझे पढ़ने के लिए सीतापुर भेजा। अब मैं खुश हूं और परिवार को मुझ पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें-CA November Exam Date 2020: नवंबर में होने वाली सीए परीक्षा का टाइम टेबल जारी
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास का कर रहे हैं इंतजार
अनुराग तिवारी अब विश्वविद्यालय के ऑनलाइन कक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं। कॉर्नेल विश्वविद्यालय में एक सितंबर से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं। अनुराग को इन्हीं ऑनलाइन कक्षाओं का इंतजार है। 

अनुराग की उम्र 18 साल है। 13 जुलाई को जारी हुए सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं की परीक्षा में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थी अनुराग के गणित में 95, अंग्रेजी में 97, राजनीति विज्ञान में 99 और इतिहास और इकोनॉमिक्स दोनों में पूरे 100 नंबर मिले। अनुराग ने दिसंबर 2019 में स्कॉलैस्टिक असेसमेंट टेस्ट (SAT) में 1370 मार्क्स हासिल किए थे। इस परीक्षा के जरिए अमेरिका के प्रमुख कॉलेजों में दाखिला होता है। 


इसे भी पढ़ें-NIOS 10th- 12th Result 2020: उच्चतम न्यायालय ने कहा- 7 अगस्त तक घोषित हों एनआईओएस के नतीजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें