फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra HSC Result 2020: 12वीं का रिजल्ट घोषित, विद्यार्थी इन चरणों के जरिए देख सकते हैं परिणाम

Thu, 16 Jul 2020 12:41 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHE) ने 16 जुलाई, 2020 को 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल लगभग 15.05 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.maharashtra.gov.in और mahresult.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। हालांकि, परिणाम लिंक दोपहर 1 बजे सक्रिय होगा।

विज्ञापन


इस साल परीक्षा के परिणाम पिछले साल की तुलना में अच्छे रहे हैं। जहां 2019 में 85.88 प्रतिशत छात्र पास हुए थे वहीं इस वर्ष सफल होने वाले छात्रों का प्रतिशत 90.66 है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के पास प्रतिशत से अधिक है।

लड़कियों का सफलता प्रतिशत 93.88 है वहीं 88.04 प्रतिशत लड़के सफल हुए हैं। वहीं कोंकण जिला विद्यार्थियों के पास प्रतिशत में शीर्ष पर रहा। कोंकण जिले के 95.89 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।उसके बाद पुणें जिले का सफलता प्रतिशत 92.5 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


इन चरणों के माध्यम से देख सकते हैं परिणाम: 

  • सबसे पहलेे छात्र अधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर, छात्रों को 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक होगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब छात्रों को अपना रोल नंबर, मां का नाम और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • फिर छात्रों को व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद स्क्रीन पर उनका रिजल्ट उनके सामने होगा।
  • उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करने के बाद एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें