फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: दिल्ली के लोकप्रिय दरियागंज संडे बुक मार्केट को मिला नया पता, अब यहां लगेगा बाजार

Fri, 13 Sep 2019 04:24 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • करीब 20 साल से दरियागंज में लग रहा था संडे बुक मार्केट
  • दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बंद हो गया था ये लोकप्रिय बाजार
  • कम कीमत पर सही किताबों के लिए प्रसिद्ध है दिल्ली का ये बुक मार्केट 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यार्थियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबर है। दरियागंज में लगने वाली दिल्ली की लोकप्रिय संडे बुक मार्केट को अब नया पता मिल गया है। पहले कई सालों से यह बुक मार्केट लालकिला के पास दरियागंज में लगा करता था। लेकिन कुछ दिनों पहले ही दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इसे वहां से हटा दिया गया था। अब यह बाजार चांदनी चौक स्थित महिला हाट मैदान में लगेगा।

विज्ञापन


यह जानकारी उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त वर्षा जोशी ने दी है। सूचना के अनुसार, महिला हाट में करीब 276 पुस्तक विक्रेता अपनी दुकानें लगाएंगे। इन विक्रेताओं को 170 रुपये प्रति सप्ताह पर जगह आवंटित की गई है। अब ये विक्रेता इसी रविवार से महिला हाट मैदान में लोगों का प्रिय संडे बुक मार्केट सजाएंगे।

पुस्तक विक्रेताओं के अनुरोध पर प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। 200 से ज्यादा विक्रेताओं ने जगह आवंटित करने के संबंध में डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर को पत्र लिखा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : मोदी की कैबिनेट में इस यूनिवर्सिटी से पढ़े मंत्री सबसे ज्यादा, नहीं लड़े छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन


गौरलतब है कि दरियागंज में यह संडे बुक मार्केट को उस जगह से हटाने के संबंध में बीते 3 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश दिया था। आदेश में कहा गया था कि किसी भी साप्ताहिक बाजार को जामा मस्जिद के पास नेताजी सुभाष मार्ग में अनुमति नहीं दी जा सकती। कारण था ट्रैफिक। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक रिपोर्ट कोर्ट को दी थी जिसमें कहा गया था कि रविवार को फुटपाथ पर बुक मार्केट लगने के कारण काफी भीड़ होती है और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ जाती है। इसके बाद यह बाजार अंतिम बार 21 जुलाई 2019 को दरियागंज में लगाया गया था। यह बाजार पिछले करीब 20 सालों से दरियागंज में हर रविवार लग रही थी।

ये भी पढ़ें : दुनिया की सबसे ताकतवर भाषाओं में से एक होगी हिंदी? जानें ऐसी ही कई रोचक बातें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें