फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2020: तुरंत सुधार लें ये गलती, वरना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Fri, 13 Sep 2019 03:10 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • जेईई मेन आयोजित कराने वाली एजेंसी NTA ने जारी की है जरूरी सूचना
  • परीक्षा में शामिल होना है, तो तुरंत सुधार लें गलती
विज्ञापन
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेश मेन (JEE Main 2020) के लिए आवेदन किया है, या करने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सूचना जारी की है। यह सूचना एक गलती के संबंध में है जो कई आवेदनों में पाई गई है। 

विज्ञापन


अगर आपके आवेदन में भी ये गलती है और आपने इसे दिए गए समय में नहीं सुधारा तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आप परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

दरअसल, कई अभ्यर्थियों के आवेदन में मांगे गए फॉर्मेट में उनकी फोटो अपलोड नहीं की गई है। इसके लिए एनटीए ने अभ्यर्थियों इमेज करेक्शन विंडो ओपन किया है। आप इस विंडो पर जाकर अपनी फोटो सही तरीके से दोबारा अपलोड कर सकते हैं। करेक्शन विंडो कि लिंक हम आपको आगे दे रहे हैं। हालांकि आप एनटीए द्वारा जेईई मेन आवेदन के लिए जारी दिशानिर्देशों को एक बार फिर ठीक तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन में सुधार करें। ताकि दोबारा गलती को कोई गुंजाइश न रहे।

ये भी पढ़ें : नंबर 6174 का मैजिक, भारतीय गणितज्ञ की इस खोज से हैरान है दुनिया
विज्ञापन


गौरतलब है कि जनवरी 2020 में होने वाले जेईई मेन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 30 सितंबर 2019 तक का समय दिया गया है। छात्र-छात्राओं को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना है।
विज्ञापन


वहीं, एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इंजीनियरिंग कोर्सेज में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी 2020 से लेकर 11 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड पर आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Chandrayaan 2: इसरो ने पहली बार नहीं कहा है 'खौफ के 15 मिनट',  जानें कहां से आए ये शब्द

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने आवेदन में हुई गलती सुधारने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें