फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन और नीट परीक्षा के लिए आज से बदल सकेंगे परीक्षा केंद्र

Sat, 04 Jul 2020 06:53 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेईई मेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जेईई मेन और नीट परीक्षा के उम्मीदवार शनिवार से परीक्षा केंद्र और शहर में बदलाव कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक विनीत जोशी ने शुक्रवार देर शाम छात्रों के नाम पब्लिक नोटिस के माध्यम से परीक्षा जुलाई की बजाय सितंबर में आयोजित करने की सूचना दी। इसके साथ ही एक बार फिर 4 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन विंडो में सुधार करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


जोशी के मुताबिक, छात्रों और अभिभावकों की मांग के चलते ऑनलाइन आवेदन विंडो में शहर और परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा दोबारा दी जा रही है। जेईई मेन और नीट परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र 4 से 15 जुलाई रात 11.50 बजे तक अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में शहर और परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं, जोकि मुफ्त हैं।

हालांकि आवेदन पत्र में कोई अन्य बदलाव करने पर शुल्क देना होगा। जेईई मेन परीक्षा एक से छह सितंबर के बीच दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन से शाम छह बजे तक होगी जबकि नीट परीक्षा 13 सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन


जेईई मेन की सितंबर परीक्षा में करीब दस लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे जबकि नीट परीक्षा के लिए 16 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कर रखा है। वहीं, जेईई मेन 2020 मेरिट के टॉप ढाई लाख छात्र जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालिफाई करेंगे।

छात्रों की सुरक्षा के चलते जुलाई में परीक्षा न कराने का फैसला : निशंक
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के बीच छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंजीनियरिंग और मेडिकल की दाखिला प्रवेश परीक्षाओं को जुलाई में न कराने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें