फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ethical Hackers: एथिकल हैकर्स की बढ़ रही डिमांड, इन कोर्सेज को करने पर नहीं होगी करिअर बनाने में कमी

Wed, 23 Oct 2024 10:29 AM IST
शाहीन परवीन करिअर सलाहकार, राजेश ठाकुर

सार

Ethical Hackers: एथिकल हैकर्स की इन दिनों लगातार मांग बढ़ रही है। ये हॅकर्स नैतिक तरीके से कंप्यूटर में सेंधमारी करते हैं, इसीलिए साइबर अपराध की दुनिया में इनके लिए अवसरों की कमी नही। यहां आप अपनी करिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन
Ethical Hackers - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ethical Hackers: हैकिंग शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में नकारात्मक ख्याल आते हैं, लेकिन यह तभी तक है। जम तक आप एथिकल हैकर की भूमिका को पूरी तरह से समझ नहीं पाते। एथिकल हैकर, हैकिंग कौशल का इस्तेमाल करके कंपनियों और लोगों को साहबर हमलों से बचाते हैं।

विज्ञापन


एथिकल हैकर को 'व्हाइट हैट' हैकर भी कहा जाता है। ये वे लोग होते हैं, जो कंप्यूटर सिस्टम की कमजोरियों का पता लगाकर नैतिक तरीके से उसका समाधान करते हैं। जैसे-जैसे साइबर अपराध बढ़ रहा है, एथिकल हैकर्स की मांग भी बढ़ती जा रही है, जिससे यह एक रोमांचक, फायदेमंद और महत्वपूर्ण करिअर बन गया है। ऐसे में अगर आप भी कंप्यूटर और हैकिंग में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप बुनियादी कौशल सीखकर एथिकल हैकिंग के क्षेत्र में करिअर बना सकते हैं।

आवश्यक कौशल 
एथिकल हैकर बनने के लिए आपके पास कंप्यूटर सिस्टम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का होना बेहद जरूरी है। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग का ज्ञान, स्क्रिप्टिंग, डाटाबेस की अच्छी समझ, प्रोग्रामिंग पर अच्छी पकड़, सर्वर और सर्च इंजन, नई तकनीकों से अपडेट रहना और विंडोज, लिनक्स तथा पायथन जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम का ज्ञान और अनुभव शामिल है।

प्रमुख कोर्स 
आप हैकिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों प्रकार के कोर्स कर सकते हैं। आईआईटी, कानपुर से साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर डिफेंस, स्वयं पोर्टल से एथिकल हैकिंग कोर्स करने के अलावा आप कोर्सेरा, एडएक्स, उडेमी जैसे विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कोई भी सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकते हैं। एथिकल हैकिंग में सर्टिफाइड एथिकल हैकर (CET) कोर्स को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया जाता है। आप चाहें, तो एथिकल हैकिंग, आईटी सुरक्षा और साइबर सुरक्षा में डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

कौशल व अनुभव 
हैकिंग में व्यावहारिक अनुभव होना बेहद जरूरी है। कंपनियां अक्सर उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं, जिनके पास व्यावहारिक कौशल व अनुभव होता है। इसके लिए सेमीनार, वर्कशॉप या इंटर्नशिप में शामिल हो सकते हैं। विभिन्न आईआईटी और गूगल, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां समय-समय पर इंटर्नशिप और ट्रेनिंग प्रो आयोजित करती रहती हैं।

इसके अलावा आप कंपनियं माध्यम से पेश किए जाने वाले बग बाउंटी कार्यक्रमों, ओपन-सोर्स सिक्योरिटी और कैप्चर द फ्लैग (सीटीएप प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने कौशल को निखार सकते हैं।

करिअर आप चाहें, तो पेनेट्रेशन टेस्टर, वल्नेरेबिलिटी एक्सेसर, सूचना सुरक्षा विश्लेषक, प्रमाणित एथिकल हैकर (CEH), एथिकल हैकर सुरक्षा सलाहकार, सुरक्षा इंजीनियर/वास्तुकार, सूचना सुरक्षा प्रबंधक इत्यादि पदों आप काम कर सकते हैं। आप फ्रीलांस बग हैकर के र में भी काम कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें