फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021: शिक्षा मंत्री ने कहा- 10वींं-12वीं की परीक्षा कराने की कोशिश जारी

Sat, 12 Jun 2021 10:54 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आंध्र प्रदेश बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश बोर्ड ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया है। जबकि, सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद 14 से ज्यादा राज्यों के बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया था। वहीं, आंध्र प्रदेश अभी भी दसवीं व 12वीं की परीक्षाओं को कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। सूबे के शिक्षा मंत्री आदिमुलपु सुरेश का कहना है कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दसवीं और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द करना अंतिम उपाय है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा: कक्षा पांचवीं, आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं के छात्रों को मिलेगी प्रोन्नति, बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला 14 जून तक
विज्ञापन



उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि परीक्षा रद्द करने का फैसला लेना आसान होता लेकिन छात्रों का भविष्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विपक्ष पर छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में डर पैदा करने एवं परीक्षाओं के मुद्दे का बेवजह राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दसवीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा कराने की कोशिश कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षाओं को रद्द करना अंतिम विकल्प है लेकिन उससे पहले अन्य विकल्प देख लिए जाएं। शिक्षा मंत्री ने दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन छात्रों के हित में बताया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-दिल्ली : सरकारी स्कूलों में छठी से नौवीं के ऑनलाइन दाखिले शुरू, दिशा-निर्देश जारी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें