फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NAAC: देशभर में 695 विश्वविद्यालय और 34,000 से अधिक कॉलेज NAAC की मान्यता के बिना संचालित

Mon, 13 Feb 2023 05:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

NAAC: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में बताया कि देशभर में कम से कम 695 विश्वविद्यालय और 34,000 से अधिक कॉलेज राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) से मान्यता के बिना संचालित हो रहे हैं। 
 
विज्ञापन
NAAC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NAAC: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में बताया कि देशभर में कम से कम 695 विश्वविद्यालय और 34,000 से अधिक कॉलेज राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) से मान्यता के बिना संचालित हो रहे हैं।  उन्होंने कहा, "यूजीसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1,113 विश्वविद्यालयों और 43,796 कॉलेजों में से एनएएसी ने 418 विश्वविद्यालयों और 9,062 कॉलेजों को मान्यता दी है।
विज्ञापन

 

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि नैक मान्यता के बिना संचालित होने वाले कॉलेजों की संख्या 34,734 है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को उनकी संस्थागत विकास योजनाओं के माध्यम से अगले 15 वर्षों में उच्चतम स्तर की मान्यता प्राप्त करने का लक्ष्य रखने की कल्पना की गई है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की मान्यता NAAC द्वारा की जाती है, जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का एक इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक"सभी शैक्षणिक संस्थानों,विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को मान्यता प्रणाली के तहत लाने के लिए नैक ने मूल्यांकन और मान्यता के लिए शुल्क संरचना में काफी कमी की है। संबद्ध और घटक कॉलेजों के लिए स्व-अध्ययन रिपोर्ट के मैनुअल में मेट्रिक्स और प्रश्नों को भी काफी कम कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें